फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 बीघे धान की फसल हुई जब्त

विज्ञापन
फोटो 09सीएचबीपी58: धान की फसल कटवाते तहसीलदार अनिल कुमार सरोज। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा गोरखपुर हरिभानपुर में 35 बीघे की फसल समेत 155 बीघा चरागाह की जमीन को राजस्व टीम ने तहसीलदार की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराया है।
विज्ञापन

विकासखंड के ग्राम पंचायत गोरखपुर हरिभानपुर में गाटा संख्या 36 एवं 913 चरागाह की जमीन में अंकित है। इस जमीन पर लगभग 15 किसानों ने अवैध तरीके से कब्जा कर धान की बोआई करवाई थी। बुधवार को डीएम शुभ्रांत शुक्ल के निर्देश पर तहसीलदार अनिल सरोज ने गांव पहुंचकर 35 बीघे जमीन पर खड़ी धान की फसल को मशीन से कटवा कर जब्त कर लिया। साथ ही 115 बीघा जमीन खाली पड़ी को कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त कराया।
तहसीलदार कटवाए गए धान को स्पोर्ट्स स्टेडियम में एकत्रित कराया गया है। जिसकी बाद में नीलामी कराई जाएगी। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक राकेश बाबू, क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र सिंह, लेखपाल अमित कुमार, ओमेंद्र पाल, सुधांशु कुमार व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

--------------
फसल के लिए गिड़गिड़ाते रहे किसान
किसान धान की फसल के लिए अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते रहे पर अधिकारी नहीं पसीजे। किसानों का कहना था कि दो दिन पहले राजस्व टीम ने उनकी समस्या को सुनकर समाधान करने की बात कही गई थी पर उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें