फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

310 समूहों को 18 करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण व डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र भी बांटे। लोगों को सरकारी योजनाओं व इतिहास के बारे में भी बताया जिले के 310 स्वयं सहायता समूह के लिए स्वीकृत 18 करोड़ 60 लाख रुपये की प्रतीकात्मक चेक भी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों अल्का, ग्यासुद्दीन, मीना, सोनी, सावित्री को आवास का प्रतीक भवन व अंगवस्त्र भेंट किए। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में विपिन, लल्लू, आरती, दिलशाद, बलवीर को स्वीकृत प्रमाणपत्र बांटे। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में रमादेवी, शिवरानी, ताराश्री, रामबहादुर, राकेश, सबीना, सहाना, सीमा बानो को स्वीकृत पत्र दिए गए।
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिन का रोजगार प्राप्त कर चुके श्रमिक गोविंद, मोहम्मद गफर, जावेद, रामलखन, अर्जुन को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत शिवनारायण, महेंद्र कुमार, रामेश्वर दयाल आदि कुल 20 पीएम किसानों को प्रमाणपत्र बांटे गए। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, सीडीओ आरएन सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें