फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट जेरकिला में 260 घरों का हुआ सर्वे, किसी में नहीं मिले कोरोना के लक्षण

विज्ञापन
हॉटस्पॉट तालग्राम के जेरकिला मोहल्ले में सर्वे करती स्वस्थ्य विभाग की टीम - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
हॉटस्पॉट जेरकिला में स्वास्थ्य टीम ने 260 घरों में रहने वाले दो हजार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

तालग्राम के जेरकिला में चार लोग संक्रमित हैं। इनका कोविड-19 हास्पिटल में इलाज चल रहा है। बुधवार को एमओआईसी डॉक्टर उमेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में डॉ. सौम्या गंगवार, डॉ. मोनिस अंसारी, डॉ. भानु तिवारी, सुजीत कुमार, विजय बहादुर, सुखदेव तिवारी, शिवानी, सीमा, सुषमा, मीरा, रेवा कुमारी ने घर-घर पहुंच कर सर्वे किया।
लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं मछरैया में संक्रमित गांव के बाहर नलकूप की कोठरी में क्वारंटीन रहा है। इससे गांव को हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें