फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ से अधिक के 26 प्रस्ताव तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की 26 ग्राम पंचायतों में हर घर नल योजना के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव तैयार हैं। कहीं कोई चूक या गड़बड़ी न हो, इसके लिए डीएम ने जल निगम के अधिकारियों व अभियंताओं को बुलाकर हर बिंदु पर समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने मंगलवार को विकास भवन में जल निगम के जिम्मेदारों के साथ समीक्षा बैठक की। सीडीओ आरएन सिंह ने बताया कि जल निगम ने हर घर नल योजना के तहत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बना दी हैं। उसके लिए जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति भी बनी हुई है। इस्टीमेट का अध्ययन किया गया।
डाटा भी देखा गया। आबादी पर भी चर्चा हुई। ग्राम पंचायतों का फिर से भ्रमण करने को कहा गया है। दो से चार करोड़ तक की कई योजनाओं के लिए करीब 100 करोड़ के प्रस्ताव बने हैं। डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी ने बताया कि प्रोजेक्ट, आबादी, क्षमता व पानी की टंकियों के लिए अनुमोदन की बैठक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें