कन्नौज। पिछले साल सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरी क्षेत्र में हुई वारदात के बाद से फरार आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल हुई हत्या की वारदात के बाद से ही हरदोई के बिलग्राम थाना के महादेवा निवासी संतराम फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सोमवार को उसे शहर के कांशीराम कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके पास से पुलिस ने एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ कई गंभीर मामलों में मुकदमे भी दर्ज हैं।