सौरिख (कन्नौज)। नारायण हरि के सत्संग में शामिल होने एटा जाते समय सरदापुर गांव के पास पिकअप पलट गया। उसमें सवार 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के नगला पसा गांव निवासी चालक सुरेश चंद्र मंगलवार को गांव के लोगों को लेकर एटा जनपद के बहादुर नगरी पटियाली में नारायण हरि के सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। सरदापुर गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला। गंभीर घायलों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज तिर्वा और सैफई रेफर कर दिया गया।
ये हैं घायल
पिकअप पलटने से कार्तिक, उसकी मां शकुंतला, पिता सुरेंद्र, श्रद्धा, आकाश, विक्रम, मुकेश, लालू, शंकर, आशीष, नेहा, अंजली, सतेंद्र, भाग्यवती, श्रीकृष्ण, राधिका, कार्तिक, मीरा, चंद्रावती, अनिल, रामकैसी, रोली, सर्वेश और शीला समेत अन्य लोग घायल हो गए।