फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पांच सालों में 23 हजार युवाओं ने सेवायोजन विभाग से तोड़ा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भत्ता न मिलने से पांच सालों में सेवायोजन विभाग की वेबसाइट में पंजीकरण कराने वालों की संख्या में काफी कमी हुई है। इस दौरान पोर्टल पर 23 हजार युवाओं ने सेवायोजन विभाग से नाता तोड़ा है।
विज्ञापन

बेरोजगारी भत्ते की वजह से वर्ष 2012 में सेवायोजन विभाग में पंजीकरण कराने वालों की लंबी लाइनें लगती थीं। रात में कार्यालय के आसपास ही लोग सोते थे, ताकि सुबह जल्दी उठने पर पंजीकरण कराने के लिए पहले नंबर लगा सकें। लेकिन अब मामला उलट है।
अब सेेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन ही पंजीकरण हो जाता है।
वर्ष 2017 में करीब 59 हजार बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया था, जिसकी संख्या घटकर वर्ष 2022 तक 36 हजार रह गई। युवाओं का मानना है कि बेरोजगारी भत्ता मिलता नहीं है तो पंजीकरण कराने का फायदा नहीं। दूसरी ओर सेवायोजन विभाग नौकरी भी नहीं देता है। कहीं-कहीं पंजीकरण की आवश्यकता जरूर होती है। वर्ष 2006-07 और वर्ष 2012-13 में प्रदेश सरकार की ओर से युवक-युवतियों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया था। उसके बाद से भत्ता बंद है।
विज्ञापन

-------------
इस तरह रोजगार देने का दावा
------------------
सेवायोजन विभाग की ओर से वर्ष 2016-17 में 365 युवाओं को रोजगार मिला था। वर्ष 2017-18 में 748 युवा, वर्ष 2018-19 में 631 को रोजगार दिया गया। वर्ष 2019-20 में 1539, वर्ष 2020-21 में 1943 और वर्श 2021-22 में 440 युवक-युवतियों को रोजगार देने का दावा किया गया है।
---------------------------
वर्ष एक साल में पंजीकरण कुल पंजीकरण
वर्ष 2016-17 1611 59,239
वर्ष 2017-18 2219 21,907
वर्ष 2018-19 11,198 33,082
वर्ष 2019-20 3,028 38,626
वर्ष 2020-21 2,551 41,177
वर्ष 2021-22 2,088 36,646
-----------------------------------------------------------
बोले लोग
-------
फोटो:02 - विनोद अग्निहोत्री।
शहर के मोहल्ला कुतलूपुर निवासी विनोद अग्निहोत्री बताते हैं कि सेवायोजन विभाग में उनका पंजीकरण नहीं है। आठ साल पहले पंजीकरण कराया था। तब बेरोजगारी भत्ता मिला था। अब कोई योजना भी नहीं चल रही है।
-------------
फोटो:03 - मोहित कुमार।
ब्लॉक सदर क्षेत्र के गांव दाईपुर निवासी मोहित कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में सेवायोजन विभाग से पंजीकरण कराया था। जॉब मिलने में सहूलियत या रोजगार की जानकारी मिलेगी, लेकिन उसका कोई लाभ नहीं मिला।
------------------
बयान
वर्तमान में जो भी आउटसोर्सिंग, संविदा या सरकारी विभाग की भर्ती निकलती हैं, उसमें सेवायोजन विभाग का पंजीकरण जरूर मांगा जाता है। इसके बिना नौकरी या रोजगार के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है। कोरोना संक्रमण कॉल में रोजगार के अवसर भी पंजीकरण कराने वाले हुनरमंदों को ही मिला। अब तो ऑनलाइन प्रक्रिया है। किसी भी जनसुविधा केंद्र से पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन

--अपूर्वा दुबे, जिला रोजगार सहायता अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें