फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बारिश में भीगा 200 क्विंटल धान

Tue, 05 Dec 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बेमौसम हुई बारिश से मंडी में खुले में रखा व्यापारियों का करीब 200 क्विंटल धान भीग गया है।
विज्ञापन


मंडी सचिव रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी में सभी व्यापारियों को दुकानें आवंटित की गई हैं, इसके बावजूद व्यापारी अपनी दुकान के बाहर ही धान लगा देते हैं। रविवार देर रात हुई बारिश में बाहर लगा धान भीग गया। धान को भीगने से बचाने के लिए कई व्यापारियों ने तिरपाल भी डाला, लेकिन इसके बाद भी कई व्यापारियों का खुले में लगा करीब 200 क्विंटल धान भीग गया। बारिश के कारण सोमवार को मंडी में धान की आवक कम रही। सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के कई केंद्रों पर बारिश के कारण कर्मचारी समय से नहीं पहुंच सके और किसान भी बारिश में धान भीगने के डर से बेचने के लिए नहीं आए। विभागीय अधिकारियों की माने तो अधिकांश सेंटरों पर खरीद भी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें