फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 200 बिजली उपभोक्ता 24 घंटे से अंधेरे में

Tue, 04 Jul 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बरसात के बाद बढ़ी उमस ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। वहीं नगर के मोहल्ला गनेश चौधरी व बस्तीराम में 200 बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर 24 घंटे से अंधेरा पसरा हुआ है। मंगलवार को मौसम साफ होते ही उमस पैदा हो गई, लोग गर्मी से बेहाल हो उठे। नगर के मोहल्ला गनेश चौधरी व बस्तीराम (आंशिक) में सोमवार की शाम बजे के बाद से गुल हुई बिजली दूसरे दिन मंगलवार की शाम तक बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में इन मोहल्लों के लोगों ने पूरी रात जाग कर बिताई। घरों में छोटे छोटे बच्चे गर्मी से बिलबिलाते रहे। मरम्मत के नाम पर कर्मचारियों की टीम देर रात तक जुटी रही लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। मंगलवार को दोपहर बाद जैसे तैसे सप्लाई शुरू हुई, लेकिन महज दस मिनट चलने के बाद दोबारा गुल हो गई। इस संबंध में जेई अजय अवस्थी ने बताया कि दूसरा ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवा दिया है। नई केबिल डलवाई जा रही है। रात तक बिजली बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें