कन्नौज। सपा नेताओं ने मतदान की अपील करते हुए रविवार को सदर तहसील क्षेत्र के गांव रंगियनपुर्वा में ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की।
समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि मतदान करना बहुत जरूरी है। कहा कि जो पार्टी आपका, आपके गांव और आपके प्रदेश देश का विकास करे उसे वोट दें। बेहतर छवि वाले लोगों को वोट करें। कहा कि आपका एक-एक वोट जनपद के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर संजय दुबे, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, कौसर खां, आलम, मोना यादव, योगेंद्र यादव, कल्लू शर्मा, नावेद, आसिफ, प्रियेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।