गुरसहायगंज। स्कूल में बंद अन्ना मवेशियों को दो दिन बाद पुलिस ने ताला तोड़कर मुक्त कराया। इसके बाद स्कूल शिक्षण कार्य शुरू हो सका।क्षेत्र के ग्राम ब्राहिमपुर में रविवार शाम किसानों ने अन्ना मवेशियों को एकत्र कर सरकारी प्राथमिक पाठशाला में बंद कर ताला लगा दिया था। सोमवार को जब शिक्षकों ने अन्ना मवेशियों को मुक्त कराने का प्रयास किया तो किसानों ने इसका विरोध कर ताला नहीं खुलने दिया था। इससे बच्चे और शिक्षक लौट गए थे। मामले की जानकारी के बाद सोमवार शाम को मौके पर पहुंचे सराय प्रयाग चौकी प्रभारी रामप्रकाश ने विद्यालय के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़कर बंद किए गए अन्ना मवेशियों को मुक्त कराया। इसके बाद चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों ने मवेशियों को बंद करने वाले किसानों के बारे में पूछताछ की।