फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट (कन्नौज) (ब्यूरो)। कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि ग्राम पंचायतों में राज्यवित्त एवं चतुर्थ वित्त के तहत कराए गए कार्यों को सचिव ने प्रिया साफ्टवेयर पर अपलोड नहीं किया। तालग्राम विकास की ग्राम पंचायत तेराजाकेट, सरायप्रयाग, नरुइया, समगुरा बहादुरपुर, रौतामई, इब्राहिमपुर, निजामपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश चंद्र की तैनाती है। इन ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त एवं चतुर्थ वित्त योजना तहत विकास कार्यों को कराया गया था। इसका विवरण प्रिया साफ्टवेयर पर फीड किया जाना था। प्रिया साफ्टवेयर के शलभ त्रिपाठी व खंड विकास अधिकारी ने फीडिंग के लिए कई बार सचिव को निर्देश दिए लेकिन सचिवों के कान में जी नहीं रेंग रहा था। विभागीय रिपोर्ट के आधार पर सचिव रमेश चंद्र को निलंबित कर दिया गया। निलंबन की कार्रवाई से अन्य ग्राम पंचायतों के सचिवों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें