फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री में 16 असलहें बरामद

Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लंबे समय से घर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने पकड़ी। पुलिस ने मौके से छह मसकट(पौनिया), नौ तमंचे, 11 खोखा कारतूस, तीन अद्धनिर्मित असलहें और शस्त्र बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। साथ में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि फैक्ट्री संचालक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस संचालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




एसपी अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कस्बे निवासी राशिद के मकान में लंबे समय से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही थी। एसओजी टीम और गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी । बताया कि टीम ने मौके से सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी सतीश चंद्र को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमा पंजीकृत है। गिरोह का लीडर राशिद वांछित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।





10 से 14 हजार रुपये तक बिक्री करते थे असलहे


एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि तमंचा व पौनिया बनाने के बाद उसकी बिक्री करते थे। जिसमें मसकट (पौनिया) 10 से 14 हजार रुपये और तमंचा दो से चार हजार रुपये में बेचते थे। बताया कि असलहा बिक्री से जो रुपये आते थे उनको दोनों आपस में आधा आधा बांट लेते थे। आरोपी राशिद असलहा बेचने का काम करता है। वह आसपास के जनपदों में भी असलहों की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें