फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो प्रधान सहित 15 भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने शुक्रवार को जलालाबाद के रुदौली गांव में एक जन-चौपाल का आयोजन किया। प्रधान राम सनेही दोहरे और राजेश बॉथम सहित 15 लोग बसपा छोड़ बीजेपी में शामिल हुए। मंत्री ने चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी क्षेत्रीय आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से सुना और गांव के समग्र विकास को लेकर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। गांवों का विकास ही प्रदेश के विकास का आधार है। चौपाल के माध्यम से हम सीधे आप सभी के बीच आकर धरातली स्थिति को समझते हैं, ताकि जनहित की योजनाओं को त्वरित और प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। इस दौरान सुधीर, सूरज गौतम, किशन, आदेश, राम सूरज, मनोज, निलेश, सोनू, पप्पू गौतम, दीपू कठेरिया आदि ने बसपा छोड़ बीजेपी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें