मौदहा। ठंड लगने से कस्बे की एक छात्रा की मौत हो गई है। घटना से परिजनों का बुराहाल है। कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी रहमान ने बताया कि उसकी 12 वर्षीया पुत्री मुस्कान दिल्ली में बहन बहनोई के साथ रहकर कक्षा 7 में पढ़ रही थी। जिसे बाबा निजामी के उर्स में ज्यारत करने को बुलाया गया था। किंतु 8 जनवरी की रात्रि उसे अचानक ठंड लग गई। जिसे घरेलू उपचार के बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन राहत न मिलती देख उसे सदर अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां इलाज दौरान बच्ची की मौत हो गई। छात्रा 4 बहनों में सबसे बड़ी थी व उसकी मां का भी देहांत लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हो चुका है।
ठंड लगने से किशोरी की मौत