फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: औरैया जा रही 125 बोरी खाद पकड़ी

Sun, 10 Dec 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले से औरैया जा रही खाद की 125 बोरी जिला कृषि अधिकारी ने पकड़ीं हैं। चेतावनी देेने के बाद खाद को दुकान में वापस रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम शनिवार को अलग-अलग जगहों पर खाद का स्टॉक जांच रही थी। इसी दौरान इंदरगढ़ में कुछ लोग ट्रैक्टर पर यूरिया की 125 बोरी ले जाते हुए दिखे। उधर से गुजर रहे जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह ने उन सभी से पूछताछ की। बताया गया कि वह लोग किसान खाद भंडार इंदरगढ़ से यूरिया खरीद कर औरैया के मऊ लेकर जा रहे हैं।जिस पर संबंधित विक्रेता को चेतावनी दी गई कि किसी भी दशा में गैर जनपद को यूरिया डीएपी व अन्य उर्वरकों की बिक्री न की जाए। यदि भविष्य में दोबारा ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन



30 दुकानों पर छापा, चार को नोटिस जारी
कृषि विभाग के अफसरों ने सभी तहसीलों में छापामारी की। तहसील कन्नौज में उपकृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, तहसील तिर्वा में भूमि संरक्षण अधिकारी रामकिशोर वर्मा और तहसील छिबरामऊ में जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह और अपर जिला कृषि अधिकारी हरेंद्र तिवारी ने जांच की। इस दौरान जिले भर में अलग-अलग 30 बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। बीज के 10 नमूने इकट्ठा किए गए। बिना सूचना के दुकान बंद करने के कारण चौहान खाद एवं बीज भंडार नादेमऊ, ज्योति ट्रेडर्स हसेरन, बालाजी बीज भंडार हसेरन व राहुल बीज भंडार हसेरन को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें