तालग्राम (ब्यूरो)। सालों से फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात कौशांबी से दबोचा है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार व हमराह सिपाहियों ने जनपद कौशांबी के मिर्जापुर गांव में छापा मारकर गैंगस्टर सहित कई मुकदमों में वांछित अनिल कुमार पुत्र छेदालाल को दबोच लिया। पुलिस उसे अपने साथ तालग्राम थाने में लाई। यहां सोमवार सुबह एसओ सुरेश कुमार ने जरूरी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। एसओ ने बताया अनिल कुमार शातिर अपराधी है। गुरसहायगंज पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। उन्हें जांच सौंपी गई थी। लंबे समय से फरार चल रहे अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।