छिबरामऊ। विधानसभा क्षेत्र के 579 बूथों में रविवार को चले विशेष अभियान में 1200 मतदाताओं ने फॉर्म जमा किए।
एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि सुबह 10ः30 बजे से चले विशेष अभियान में हर बूथ पर बीएलओ, सुपरवाइजर मौजूद रहे तथा एईआरओ अपने-अपने बूथों का निरीक्षण करते रहे। बूथों पर नए मतदाता बनने के लिए भीड़ जुटी रही। 700 फॉर्म-6 भरे गए। इसके अतिरिक्त दावा, आपत्ति भी ली गई। अनमैपिंग तथा अपूर्ण विवरण वाले मतदाताओं से भी साक्ष्य लिए गए। जिन लोगों के नाम मृतक, स्थानांनतरित, अनुपस्थित होने के कारण मतदाता सूची में कट गए हैं अथवा वह लोग जो गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा नहीं कर पाए उनके नामों की सूची बीएलओ के पास मौजूद है। सूची देखकर तथा साक्ष्य देकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।