कन्नौज। दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हवा की गति धीमी होने से लू नहीं चली।
पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। दोपहर में लोग घरों में कैद होने को मजबूर थे। दो दिनों से आसमान में बादल छाने से ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। दोपहर में भी बादलों के चलते धूप की लुकाछुपी चलती रही। इससे गर्मी का अहसास कम हुआ। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। बादलों की वजह से आर्द्रता में भी बढ़ोतरी हुई है। सुबह के समय 24 फीसदी वहीं दोपहर में घट कर 18 फीसदी पर पहुंच गई। आसमान में 35 प्रतिशत बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध कुमार दुबे का कहना है कि हवा के परिवर्तन के चलते आसमान में बादल छा गए थे।
बादल छाने से लोगों को गर्मी से मिली राहत
दो दिनों से छाए हैं बादल, तापमान दो डिग्री गिरा