फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़े कोरोना के 11 नए मरीज, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना से संक्रमित 11 नये मरीज मिले है। बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्टेट नोडल संयुक्त निदेशक डॉ. रंजीत दीक्षित की निगरानी में मॉक ड्रिल किया।
विज्ञापन

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। तिर्वा और जलालाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल कराया है। जिले में मौजूदा समय में 35 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। लोग सामाजिक दूरी और मॉस्क का प्रयोग नहीं कर रहे है। इससे हालात बिगड़ सकते हैं। इन हालातों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा गया है। आज मेडिकल कालेज तिर्वा में मॉक ड्रिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें