फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चिंगारी से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Wed, 05 Apr 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के गांव दीपकपुर में खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम दीपकपुर निवासी देवजीत शाक्य के खेत से निकली हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से बुधवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। इसकी सूचना राहगीरों ने देवजीत को दी। कुछ ही देर में कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सबमर्सिबल चलाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कुछ ही देर में मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग को बुझा दिया। तब तक 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो 20 से 25 बीघा फसल जलकर राख हो जाती। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के पोल में कई बार फॉल्ट होने से चिंगारी उठती है, जिससे फसल में आग लगते-लगते बच चुकी है। इसकी सूचना कई बार बिजली विभाग में दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें