फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक की मां बोली, हत्यारोपी के घर चलाया जाए बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ताज कंपाउंड निवासी गाेलू अहिरवार की हत्या के बाद उसकी मां ने हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसका शव परिजनों को सौंप दिया। गोलू की मां उमा, पत्नी रिंकी समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते घर से निकलकर सड़क पर आ गए। युवक के परिजन हत्यारोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मां उमा देवी बिलखते हुए हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगीं। पत्नी रिंकी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के अन्य लोग उसे किसी तरह संभाल रहे थे। सड़क पर परिजनों के आने की सूचना पर सीपरी बाजार थाना प्रभारी संजय शुक्ला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। बता दें कि गोलू की हत्या उसके प्रेमिका के पति अवधेश ने अपने ससुर रामस्वरुप, साले मोहित समेत अन्य के साथ कर दी थी। उसका शव पिछोर मेें दफनाकर यह लोग भाग निकले थे। पांच दिन बाद गोलू का शव जमीन को खोदकर बाहर निकला गया था।
विज्ञापन


इनसेट
हत्यारोपियों से पुलिस ने बरामद किया हथौड़ा
युवक को झांसी लाने में इस्तेमाल कार भी बरामद, चारों आरोपी भेजे गए जेल

झांसी। सीपरी बाजार पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इनमें पिछोर निवासी रामस्वरुप, मयंक, शरद कुमार एवं अवधेश कुमार शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हथौड़ा समेत गोलू को झांसी लाने में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक आरोपियों को शिवानी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें