फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नशे में कार दौड़ा रहे युवकों ने बाइक सवार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बुधवार शाम रॉयल सिटी के सामने शराब के नशे में धुत कार सवारों ने बाइक सवार युवकों को कुचल डाला। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उधर, कार सवार दोनों युवकों को वहां मौजूद लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बरुआपुरा निवासी ओम प्रकाश प्रजापति (40) अपने दोस्त कौशल प्रजापति (42) के साथ पाल कॉलोनी स्थित एपेक्स फैक्टरी में काम करता है। शाम को दोनों रॉयल सिटी के सामने से जा रहे थे, उसी समय तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। शराब के नशे में युवक कार दौड़ा रहे थे। टक्कर लगते ही दोनों युवक सिर के बल जा गिरे। फुटपाथ से टकराकर कार भी रुक गई। हादसे की सूचना पर रक्सा पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें