बंगरा। शनिवार को कटेरा रोड स्थित राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में घुसे दो युवकों ने जमकर बवाल काटा। इस पर विद्यालय के कर्मचारियों ने युवकों को घेर लिया। इसी बीच एक युवक ने ब्लेड से वार कर खुद को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर उल्दन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले गई। कॉलेज प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक शिवम और चंद्रशेखर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उल्दन थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद