झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को माई हेल्थ, माई च्वाइस विषय पर एक दिवसीय स्वास्थ्य कार्यशाला हुई। इसमें मेडिकल कॉलेज की पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. सुधा शर्मा ने कहा कि युवाओं को अच्छी सेहत के लिए तंबाकू, सिगरेट, जंक फूड और मोबाइल की लत से बचना चाहिए।
उन्होंने अनुचित खानपान से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ह्रदय रोग और कैंसर आदि के बारे में समझाया। कहा कि युवावस्था वह समय होता है, जब एक इंसान अपने जीवन में अच्छी सेहत की नींव रखता है। ऐसे में शारीरिक गतिविधियां जैसे व्यायाम, पैदल चलना व मानक अनुसार निर्धारित बॉडी मास इंडेक्स के प्रति सचेत रहते हुए पोषक तत्वों से युक्त घर के भोजन का सेवन करना स्वस्थ रहने की कुंजी है।
इस दौरान परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर, डीपीएम आनंद चौबे, संजीव श्रीवास्तव, विजय यादव मौजूद रहे।