फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ब्याज पर पैसा देकर महिलाओं का शोषण करने का आरोप, गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट

Wed, 05 Oct 2022 05:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पकड़े गए कमलेश कुशवाह और दिलीप कुशवाह आरोपियों में से एक आरोपी की महिला मित्र को श्रीकांत ने ब्याज पर रुपए दिए थे और उससे अवैध संबंध बनाए थे। इसकी जानकारी एक हत्यारे को हो गई थी। जिसके बाद उन्होंंने योजना बनाकर श्रीकांत को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बड़ागांव थाना इलाके के छपरा गांव में चार अक्तूबर को युवक श्रीकांत यादव (34) का शव खेत में बरामद हुआ था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, चाकू और कारतूस बरामद कर लिए हैं। घटना का कारण रूपयो के लेनदेन और अवैध संबंधों को चलते होना बताया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी राजेश एस ने बताया की चार अक्तूबर को बड़ागांव के ग्राम छपरा में खेत में रक्त रंजित अवस्था में श्रीकांत यादव का शव मिला था। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान संज्ञान में आया की श्रीकांत ब्याज पर रुपए देता था और कई लोगों को ब्याज पर पैसा देकर महिलाओं से अवैध संबंध रखता था।

पकड़े गए कमलेश कुशवाह और दिलीप कुशवाह आरोपियों में से एक आरोपी की महिला मित्र को भी श्रीकांत ब्याज पर रुपए दिए था और उससे अवैध संबंध बनाए थे। इसकी जानकारी एक हत्यारे को हो गई थी। उन्होंने योजना के तहत श्रीकांत के खेत पर घटना से पूर्व उसके पास गए और गांजा का नशा करने के बाद श्रीकांत को गोली मार दी। इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने दोनो आरोपी कमलेश कुशवाह और दिलीप कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें