झांसी। ललितपुर के थाना पूराकलां इलाके के गांव कंधारीकला निवासी चैनू का पुत्र मुकेश वशंकार (30) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। बड़े भाई प्रकाश ने बताया कि शनिवार को मुकेश ने शराब पी थी। रात तकरीबन दस बजे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। मृतक की एक बेटी व दो बेटे हैं। ब्यूरो