फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शनिवार देर-रात ग्वालियर रोड ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पुसिल ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के ऋतु विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र राजपूत (28) पुत्र कृपाराम राजपूत एक प्राइवेट आयुर्वेदिक कंपनी में काम करता है। शनिवार रात वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वह ग्वालियर रोड ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचा, सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जितेंद्र छिटककर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर एवं पांव में गहरी चोट आ गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह पहुंच गए। उन्होंने घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें