फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा थाना इलाके के ग्राम बमेर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। ग्राम बमेर निवासी अशोक अहिरवार (42) के पास तीन बीघा खेती थी। खेतीबाड़ी के अलावा वह मजदूरी भी करता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह कोटखेड़ा गांव में मजदूरी करने गया था। शाम तकरीबन सात बजे वह लौटकर आया और खाना खाकर कमरे में सोने चले गया। परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। शनिवार की सुबह अशोक के कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसपर बेटे ने रोशनदान से झांककर देखा तो पिता की लाश पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई दौलती अहिरवार ने बताया कि अशोक की एक बेटी 20 साल की प्रियंका और एक बेटा 18 साल का राजा है। प्रियंका झांसी में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रही है, जबकि बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ता है। बेटी बड़ी हो गई थी, इसलिए अशोक को उसकी शादी करनी थी। लेकिन शादी के लिए घर में रुपये नहीं थे। इसी को लेकर अशोक चिंतित रहता था। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें