फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की दो माह बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की दो माह बाद मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ललितपुर जिले के लागौन जखौरा जेल के पास रहने वाले रवि कुमार (20) बिरयानी की दुकान पर काम करता था। 20 जुलाई को रवि दुकानदार के घर जाने के लिए दुकान से निकला था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ललितपुर में इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां सोमवार उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि युवक मेडिकल कालेज में भर्ती था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौँप दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें