फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी साजिश का खुलासा: झांसी में युवक ने रचा था एमपी में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र, ऐसे दिया अंजाम

Thu, 16 Feb 2023 02:04 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

मध्य प्रदेश पुलिस दो दिनों तक यहां डेरा डाले रही। सुराग मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को सीपरी बाजार स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इटारसी में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचने का मुख्य आरोपी झांसी निवासी युवक निकला। उसी ने यहां बैठकर अपने दोस्तों की मदद से धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया था। उसकी तलाश में मध्य प्रदेश पुलिस दो दिनों तक यहां डेरा डाले रही। सुराग मिलने के बाद पुलिस ने उसे सीपरी बाजार स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे इटारसी कोर्ट के सामने पेश करके जेल भेज दिया गया। पुलिस अभी मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

12 फरवरी को इटारसी के केसला ब्लॉक के शक्तिपुरा चर्च आगजनी की घटना हुई। आग लगाने के बाद उपद्रवकारियों ने चर्च की दीवार पर पेंट से धार्मिक नारे भी लिखे। इसके पहले नौ जनवरी को इटारसी खेड़ा के चर्च के सामने धार्मिक ग्रंथ में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई। सीसीटीवी समेत पुलिस ने जब सुरागकशी की तब इटारसी निवासी शिवा राय का नाम सामने आया।
विज्ञापन

शिवा राय की मदद से पुलिस दूसरे आरोपी अयोध्या निवासी अवनीश पांडेय तक पहुंच गई। इन लोगों ने पूछताछ में इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड थाना सीपरी बाजार के आवास विकास कॉलोनी निवासी आकाश तिवारी (30) पुत्र राधेश्याम तिवारी को नाम बताया। पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि आकाश ने ही अवनीश एवं शिवा को इस काम के लिए राजी किया था। पढ़ाई के दौरान आकाश के संपर्क में अवनीश आया था।

आकाश ने इस काम के बदले पैसा देने की बात कही थी। कुछ दिनों आकाश ने दोनों को झांसी बुलाया था. लेकिन इसी बीच दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक मुख्य आरोपी आकाश को मध्य प्रदेश पुलिस तलाश कर रही थी। देर-रात गिरफ्तार करके पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें