यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर लौट आए। जब प्रियंका के मायके वालों को इसकी जानकारी हुई तब पिता बल्लू समेत अन्य लोग पहुंचे। उस दौरान परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। प्रियंका के मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम कराने पर जोर देने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
प्रियंका के पिता ने पुलिस को बुला लिया। उसका कहना था कि शिवम ने फांसी लगाई है। पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने विसरा को सुरक्षित रख लिया है।