फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अंतिम संस्कार के समय ससुराल वालों ने बुलाई पुलिस

Fri, 10 Feb 2023 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

मृतक की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम कराने पर जोर देने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में विवाह के नौ महीने के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन युवक का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कराने पहुंच गए, लेकिन उसी वक्त वहां ससुराल पक्ष के लोग आ धमके। उन लोगों ने अंतिम संस्कार का विरोध करते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की ऐसबाग कॉलोनी निवासी शिवम रायकवार (23) आयुर्वेदिक कॉलेज में काम करता था। करीब नौ महीने पहले उसकी झांसी निवासी प्रियंका से शादी हुई थी। गुरुवार सुबह वह ड्यूटी पर गया था। घर पर मां रेखा और पत्नी प्रियंका थीं। दोपहर में उसे फोन करके घर बुलाया गया। पत्नी प्रियंका ऊपर छत पर पापड़ बना रही थी। उसका कहना है कि नीचे आने पर बिस्तर पर शिवम मिला था। इसके बाद परिजन शिवम को लेकर अस्तपाल पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर लौट आए। जब प्रियंका के मायके वालों को इसकी जानकारी हुई तब पिता बल्लू समेत अन्य लोग पहुंचे। उस दौरान परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। प्रियंका के मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम कराने पर जोर देने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रियंका के पिता ने पुलिस को बुला लिया। उसका कहना था कि शिवम ने फांसी लगाई है। पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने विसरा को सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें