फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मां-पत्नी के सामने युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना के रसोई गांव में दूध की बाल्टी को टीनशेड में लटकाने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे युवक बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान उसकी मां एवं पत्नी उसके सामने खड़ी थीं। लेकिन, हादसे के दौरान वह दोनों भी बेबस हो गईं। दोनों के चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीण युवक को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रसोई गांव निवासी इंद्रजीत (30) किसानी के साथ ही पशुपालन भी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह भैंस से दूध निकालने के बाद दूध से भरी बाल्टी टीनशेड में टांग रहे थे। उस समय उनकी मां भगवती एवं पत्नी अलका भी वहीं थीं। जैसे ही उन्होंने बाल्टी टीनशेड में टांगी वह करंट की चपेट में आ गए और झुलसकर घायल हो गए। यह देखकर मां एवं पत्नी ने शोर मचाया। आसपास के लोग भी तब तक वहां पहुंच गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आया गया। परिजनों के मुताबिक परिवार में मां एवं पत्नी समेत बेटी काजल (6) एवं बेटा यश (4) हैं। बेटी काजल एक पांव से दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें