मऊरानीपुर। मंगलवार की दोपहर बोर से मोटर निकलते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। धमना पायक थाना लहचूरा निवासी लखनलाल (42) दोपहर अपने दूसरे घर की बोरिंग से मोटर निकाल रहा था कि अचानक करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। उपचार के लिए मऊरानीपुर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई गोविंद दास ने बताया कि 2 दिन पूर्व मृतक के भतीजे की शादी हुई थी। बहू घर आई थी घर में गीत बजाना हो रहा था। मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल गईं।