फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पांच महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह, अचानक बिगड़ गई डॉली की तबीयत, उपचार के दौरान मौत

Sat, 22 Jul 2023 06:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

16 जुलाई को डॉली की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर पहले मोंठ के अस्पताल ले जाया गया और यहां से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
शादी के पांच महीने बाद युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के पूंछ थाना इलाके के ग्राम डेरी निवासी प्रशांत उर्फ सुमित जालौन के पिरौना कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ता था। इसी दरम्यान उसके स्कूल में पढ़ने वाली पिरौना निवासी डॉली (21) से प्रेम संबंध हो गए थे। 

विज्ञापन


फरवरी माह में घरवालों को बगैर बताए प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद प्रशांत डॉली के साथ अपने घर आकर रहने लगा था। 16 जुलाई को डॉली की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर पहले मोंठ के अस्पताल ले जाया गया और यहां से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें