फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: क्रशर पर मशीन के बेल्ट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना थाना इलाके में क्रशर पर काम कर रहे युवक की मशीन के बेल्ट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन क्रशर पर पहुंच गए और उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। बाद में आपसी समझौते के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की अगले माह शादी होनी थी।
बबीना थाना इलाके के सिमरावारी में रहने वाला नरेश विश्वकर्मा (28) पिछले 10-12 सालों से खैलार स्थित एक क्रशर पर काम कर रहा था। वह क्रशर पर पत्थर तोड़ने वाली मशीन चलाता था। बड़े भाई देशराज ने बताया कि रविवार की शाम तकरीबन सात बजे क्रशर पर गया था। उसे नाइट ड्यूटी करनी थी। ड्यूटी सोमवार की सुबह पांच बजे खत्म हो गई थी, लेकिन वह ओवरटाइम करने लगा था। वह कंबल ओढ़े हुए था। इसी बीच कंबल मशीन में फंस गया, जिससे वह गिर गया। सिर में चोट लगने की वजह से नरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद जानकारी होने पर परिजन क्रशर पर पहुंच गए। उनका आरोप था कि बगैर उन्हें सूचना दिए क्रशर प्रबंधन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वह शव को वापस लाने की मांग पर अड़े गए। साथ ही क्रशर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। लगभग पांच घंटे तक यही स्थिति बनी रही। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजन क्रशर प्रबंधन से नाराज थे। वह शव को वापस लाने की मांग कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार भी हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक नरेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी 28 अप्रैल को शादी होनी थी। शादी के निमंत्रण पत्र भी छप गए थे। युवक की मौत के बाद से उसके परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें