फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खेत पर गया युवक संदिग्ध परिस्थिति में खेत पर अचेतावस्था में पड़ा हुआ मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम मर्रौली निवासी पप्पू उर्फ हुकुम (38) बुधवार की शाम को अपने खेत पर गया था। रात को लौटकर घर नहीं आया। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिजन खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचे तो यहां पप्पू संदिग्ध परिस्थिति में अचेत पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर कस्बा बार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें