झांसी के निवाड़ी के टीला निवासी रामदास साहू के पुत्र मानसिंह घोष (26) मंगलवार की शाम सब्जी लेने के लिए घर से निकले हुए थे। देर शाम वे वापस पैदल लौट रहे थे। इसी दरम्यान सड़क पर उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी होने पर परिजन उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई बृजकिशोर की भी एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। साल भर में दो बेटों की मौत से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। ब्यूरो