फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राखी स्पेशल': जो मैं कर रहा बहन के लिए कर रहा, मामा हमेशा तेरे साथ...सुसाइड नोट लिख छह बहनों के भाई ने दी जान

Mon, 21 Aug 2023 08:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। हादसा देखकर स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मृतक अजय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते के त्योहार रक्षाबंधन से पहले एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां छह बहनों के इकलौते भाई ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि जान देने से पहले युवक स्टेशन पर घूमता रहा। साथ ही एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी बात की शुरुआत 'राखी स्पेशल' लिखकर की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बबीना स्टेशन में सुसाइड नोट लिखकर युवक ने शताब्दी ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने अपनी बहनों को खुश रहने की बात लिखी। बबीना के शास्त्री नगर निवासी कैलाश नारायण कुशवाहा तहसील में मुंशी हैं। उनके छह बेटियों के बीच एक पुत्र अजय (20) इंटर का छात्र था।

परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी दौरान वह बबीना स्टेशन पहुंच गया। यहां प्लेटफार्म पर गाड़ी आने का इंतजार करने लगा। इसी बीच उसने वहीं बैठकर एक सुसाइड नोट भी लिखा। प्लेटफार्म संख्या एक जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस पहुंची, उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। हादसा देखकर स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

युवक ने लिखा सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में लिखा 'राखी स्पेशल'
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है, और ये जो मैं कर रहा हूं अपनी बहन के लिए कर रहा हूं। मैं कभी किसी को खुशी नहीं दे सकता। पापा ही थे एक जिन्होंने मुझे समझा, बस मुझे दुख इस बाद का है कि मैं आपको कभी नहीं समझ पाया और शायद ही कभी समझ पाता। मिस यू पाखी...तेरे मामा हमेशा साथ हैं तेरे।
विज्ञापन

दूसरे पन्ने में लिखा- इसके बाद कभी आपको परेशान नहीं करूंगा
युवक ने दूसरे पन्ने में लिखा है कि, अंकुश राजपूत के 3000 रुपये हैं जो आप दे देना ये मेरी तरफ से आखिरी टेंशन बस इसके बाद में कभी आपको परेशान नहीं करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें