समथर। थाना समथर पुलिस ने वाहन चेकिंग में दो किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ समथर-दबोह रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर युवक बाइक मोड़कर भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दीपक निवासी ग्राम छेंवटा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संवाद