फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय बचाने के लिए युवक नदी में कूदा, गाय बचा ली, खुद बह गया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में नदी में बहती गाय को बचाने के लिए युवक नदी में कूद गया, उसने गाय तो बचा ली, परंतु खुद मौत के मुंह में चला गया। इस घटना के चार महीने पहले मृतक के भाई ने आत्महत्या कर ली थी। चंद महीनों के अंतराल में एक ही परिवार के दूसरे बेटे की मौत से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम लकारा निवासी भगवानदास का पुत्र माखन अहिरवार (26) बृहस्पतिवार को गाय चराने गया था। शाम को जब वह वापस लौटा तो बारिश की वजह से नदी का पानी ऊपर चढ़ गया था। इसी दरम्यान गाय का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगी, जिसे बचाने के लिए माखन भी नदी में कूद गया। माखन ने किसी तरह गाय को तो बचा लिया, लेकिन वह खुद बह गया। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश नदी में तकरीबन डेढ़ किलोमीटर आगे मिली। बता दें कि मृतक माखन के छोटे भाई राजकुमार ने अप्रैल माह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां की बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया था। पिता भगवानदास के दो बेटे थे, लेकिन चंद महीनों के अंतराल में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें