झांसी। नवाबाद पुलिस ने शनिवार को गल्ला मंडी पावर हाउस गेट के पास से युवक को तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित यादव निवासी मियांपुर, थाना चिरगांव बताया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। ब्यूरो