झांसी। बबीना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को खिलाफ अभियान चलाते हुए देसी शराब के 85 पाउच लेकर जाते समय बबीना के नौहरा निवासी पंकज रजक को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नौहरा के पेट्रोल पंप के पास पंकज को पकड़ा गया। उसके पास से दो गत्तों में 85 पाउच देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ बबीना थाने में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। ब्यूरो