फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विश्व कप टी-20 के मैच के दौरान पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोप में नवाबाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक विश्व कप टी-20 क्रिकेट मुकाबले के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर जीत दर्ज की थी। इस दौरान मोहनीबाबा निकट बीबीसी कॉलेज निवासी मो.रेहान खान (21) उर्फ फरहान खान पुत्र हमीद खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस जीत का जश्न मनाते हुए एक वीडियो अपलोड किया। इसका स्क्रीनशॉट खींचकर कुछ लोगों ने उसकी पोस्ट वायरल कर दी। इसकी जानकारी नवाबाद पुलिस को हुई। मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज कौशल किशोर मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रेहान खान उर्फ फरहान खान के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने उसके मोहल्ले के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्ट फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह समेत अन्य 67 आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें