फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोबाइल के लिए जान दांव पर लगा युवक ट्रेन से कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी-इटावा एक्सप्रेस से मोबाइल नीचे गिरा तो युवक भी चलती ट्रेन से कूद गया। वह बुरी तरह घायल हो गया। आरपीएफ ने युवक को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

शनिवार शाम 5.21 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से इटावा के लिए रवाना हुई इटावा एक्सप्रेस शाम सात बजे ग्वालियर पहुंची थी। इसी ट्रेन में एक युवक झांसी से सवार हुआ था। ट्रेन जब ग्वालियर से निकलकर बिरलानगर स्टेशन से गुजर रही थी तो जनरल कोच में सवार युवक का मोबाइल बाहर गिर गया। युवक भी चलती ट्रेन से कूद गया। अन्य यात्रियों को युवक के ट्रेन से कूदने की जानकारी हुई तो आनन-फानन चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। ट्रेन में सवार यात्री कमलेश शर्मा ने रेल प्रशासन को घटना की जानकारी दी। सहायक सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद असलम ने बताया कि चलती ट्रेन से कूदा युवक कौन है, यह जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें