फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी में सिर कुचलकर युवक की हत्या से हड़कंप, घटना स्थल पर पहुंचे एसपी; पुलिस ने जताया इस बात का शक

Mon, 26 May 2025 12:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक का सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। घटना से बाद मौके पर एसपी और अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी मौजूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना रक्सा के आठोंदना गांव के पास एक युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। खून से सना शव छोड़कर हत्यारे भाग निकले। सूचना मिलने पर एसपी ज्ञानेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


युवक की शिनाख्त थाना प्रेमनगर के नगरा निवासी शशि अहिरवार (35) के तौर पर हुई है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, युवक मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। नगरा में रहकर प्राइवेट काम करता था।

युवक के शव के पास से शराब की बोतल एवं सिगरेट के जले हुए टुकड़े बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही कि अपने किसी परिचित के साथ शराब पीने के बाद उनके बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें