- नवाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी को तलाशने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद के एक मोहल्ला निवासी लैब टेक्नीशियन के साथ शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। उसका न्यूड वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूल रूप से कुशीनगर निवासी युवती थाना नवाबाद के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहती है। वह एक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन है। पीड़िता के मुताबिक कुछ वर्ष पहले फोन पर उसकी दोस्ती बबीना रुरल निवासी धीरज कुमार पुत्र भगवान दास से हो गई थी। दोनों साथ में घूमते थे। इसी दौरान धीरज ने उसके कमरे में आकर धोखे से नशीला पदार्थ खिला दिया और दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। कुछ समय बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर धीरज शादी को राजी हो गया।
सात जून को धीरज ने उसे बबीना स्थित घर पर बुलाया। यहां उसकी बहन एवं बहनोई जितेंद्र भी मौजूद थे। चाय के साथ उसे नशीला पदार्थ दिया गया। इससे वह अचेत हो गई। धीरज ने जीजा की मदद से उसका न्यूड वीडियो बना लिया। अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। नवाबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे तलाशा जा रहा है।