फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्यूशन पढ़कर लौट रही नाबालिग से युवक ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। ट्यूशन पढ़कर लौट रही नाबालिग के साथ युवक ने छेड़खानी की। नाबालिग ने यह बात घर जाकर अपने परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। यहां आरोपी समेत अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के एक मोहल्ला निवासी नौ साल की बच्ची सोमवार को ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। बच्ची ने परिजनों को बताया कि सोनू नाम के युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। यह बात उसने घर वालों को बताई। शिकायत करने के लिए जब बच्ची के परिजन आरोपी के यहां पहुंचे तब वह लोग उनको धमकाने लगे। इसके बाद बच्ची को लेकर परिजन प्रेमनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने मंगलवार रात आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया। उधर, आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें