फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज की किस्त से हारी जिंदगी: बकाया नहीं चुकाने से परेशान था युवक, फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 25 Oct 2023 06:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक युवक ने कर्ज की किस्तें नहीं चुका पाने पर फांसी लगाकर जान दे दी। कर्ज न चुका पाने से वह मानसिक तौर पर काफी परेशान था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना प्रेमनगर के सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास अठौदना मार्ग पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, युवक पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज न चुका पाने से वह मानसिक तौर पर काफी परेशान था। कई दिनों से वह गुमसुम रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


अठौदना मार्ग पर रहने वाला संजू अहिरवार (32) प्राइवेट काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसने समूह से करीब दो लाख रुपये का उधार लिया हुआ था। हर महीने उसे किस्त चुकानी पड़ती थी लेकिन, परिजनों का कहना है कि संजू के ऊपर आठ किस्तें बकाया हो गई थीं। इस वजह से वह परेशान रहता था। 

मंगलवार को वह मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटा। पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थीं। शाम को उसने खाना नहीं खाया और अपने कमरे में चला गया। सुबह काफी देर तक उसके नीचे न आने पर जब परिजन पहुंचे तब वह फंदे पर लटका दिखा। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक, परिजनों ने उसके परेशान रहने की बात बताई। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें